फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The results of the war of heritage will surprise everyone

कटराः सभी को चकित करेंगे विरासत की जंग के परिणाम

Thu, 10 Mar 2022 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
The results of the war of heritage will surprise everyone
मीरानपुर कटरा विधान सभा के बसपा प्रत्याशी राजेश कश्यप। - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। विरासत की लड़ाई का अंजाम बृहस्पतिवार को साफ हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव के बेटे सपा प्रत्याशी राजेश यादव और कई बार विधायक रहे वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के बेटे वर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी वीरविक्रम सिंह प्रिंस के बीच इस सीट पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। माना जा रहा है कि अंतिम परिणाम इन्हीं दोनों के बीच आएगा।
विज्ञापन

नवसृजित कटरा सीट में अभी तक तीन विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2012 के चुनाव में सपा से राजेश यादव ने बसपा से प्रत्याशी राजीव कश्यप को कड़े मुकाबले में हराया था। राजेश यादव महज 875 वोटों से जीत सके थे। 2017 में भाजपा ने युवा चेहरा वीर विक्रम सिंह प्रिंस पर दांव लगाया। सपा से राजेश यादव मैदान में थे। वीर विक्रम सिंह 16730 वोटों से जीते। इस बार विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा ने अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव लगाया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी इस सीट को अपनी सबसे मजबूत सीट मानकर चल रही है। वहीं भाजपा के नेता अंदरखाने इस सीट को लेकर चिंतित नजर आए हैं। हालांकि भाजपा का मानना है कि कम या ज्यादा वोटों से सही, लेकिन जीत उन्हीं की की होगी। वीर विक्रम सिंह प्रिंस का कहना है कि खुदागंज से उनकी बढ़त शुरू हो जाएगी और आखिरी तक बनी रहेगी। राजेश का दावा है कि उन्हें विधान सभा के हर क्षेत्र से अच्छा वोट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही उनकी जीत का आधार है। बसपा के राजेश कश्यप का कहते हैं कि परिणाम उनके पक्ष में होगा। कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा का मानना है कि जैतीपुर और गढ़ियारंगीन, परौर क्षेत्र में भी जनता ने भरपूर प्यार दिया है। जनता के रुझानों से मिल रही सूचनाओं के हिसाब से जीत की पूरी संभावना है।

मीरानपुर कटरा विधान सभा के सपा प्रत्याशी राजेश यादव ।

मीरानपुर कटरा विधान सभा के सपा प्रत्याशी राजेश यादव ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

मीरानपुर कटरा विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह।

मीरानपुर कटरा विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

मीरानपुर कटरा विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी रमुन्ना सिंह।

मीरानपुर कटरा विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी रमुन्ना सिंह।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed