फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The resolution passed unanimously in the AGM of Rosa Sugarcane Committee

पिछले पेराई सत्र की तरह चीनी मिलों को आवंटित होंगे गन्ना क्रय केंद्र

Sat, 10 Sep 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
The resolution passed unanimously in the AGM of Rosa Sugarcane Committee
शाहजहांपुर। पेराई सत्र 2021-22 में जिले की चीनी मिलों को जो गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए थे, उन्हें यथावत रखा जाएगा। रोजा सहकारी गन्ना विकास समिति की बृहस्पतिवार को हुई वार्षिक सामान्य सभा (एजीएम) में सर्वसम्मति से इसी आशय का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

लोधीपुर स्थित गन्ना किसान संस्थान के सभागार में हुई बैठक में रोजा, निगोही, अजबापुर, लोनी और रूपापुर चीनी मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रोजा समिति के सचिव मानवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष में एक बार होने वाली यह बैठक गन्ना क्षेत्र सुरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। बताया कि रोजा समिति के अंतर्गत 514 गन्ना ग्रामों के 63724 पंजीकृत गन्ना किसान हैं। इनमें से लगभग 45 हजार किसान विभिन्न मिलों को गन्ना आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

समिति के सचिव बैठक में प्रस्ताव रखा कि जो गन्ना क्रय केंद्र गत वर्ष चीनी मिलों को आवंटित किए गए थे, उनमें कोई फेरबदल किए बगैर उनको यथावत रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसान भी चाहते हैं कि रोजा समिति के अंतर्गत आने वाली चीनी मिलों के क्रय केंद्रों में कोई परिवर्तन न किया जाए। क्योंकि क्षेत्र की सभी चीनी मिलों ने समय से गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। थोड़ी चर्चा के बाद यह प्रस्ताव आम सहमति से पारित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछेछा क्रय केंद्र के किसान राम सागर यादव ने क्षेत्र में समिति का कोई खाद गोदाम नहीं होने से किसानों को हो रही असुविधा का उल्लेख किया। सचिव ने बताया कि इसके लिए जमीन खोजी जा रही है और जल्द ही खाद गोदाम निर्मित कराया जाएगा। बैठक में निगोही मिल के प्रतिनिधि रूप लाल, रोजा मिल के रविंद्र सिंह, लोनी मिल के गौरव रस्तोगी, रोजा समिति के पूर्व अध्यक्ष सतवीर यादव, उमेश सिंह, धर्मपाल, पंकज दीक्षित आदि मौजूद रहे। अंत में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने सभी को धन्यवाद देकर आश्वस्त किया कि एजीएम में पारित प्रस्ताव अनुमोदन के लिए प्रदेश के निबंधक सहकारी गन्ना विकास समितियां और गन्ना आयुक्त को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed