{"_id":"66e1fb310fc542eb640b30b4","slug":"the-residents-of-the-city-were-engrossed-in-the-devotion-of-gajanan-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-126901-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गजानन की भक्ति में लीन रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गजानन की भक्ति में लीन रहे शहरवासी
Thu, 12 Sep 2024 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
गणेश महोत्सव पर अल्हागंज में मुख्य चौराहे पर आयोजित जागरण में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में गणेश उत्सव के तहत सजाए गए पूजा पंडालों में बुधवार को श्रद्धालु उमड़े। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने जहां रामायण की घटनाओं का मंचन किया। नृत्य व गायन जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चौक स्थित शर्मा जी के डेरे पर विराजे मठिया के महाराजा के दर्शन को सुबह के समय व शाम को तमाम श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने गणेश जी के दर्शन व पूजन किया। आरती में हिस्सा लिया। पंडाल में नव चेतना कला परिषद के कलाकारों द्वारा अशोक वाटिका और लंका दहन का सुंदर चित्रण किया गया।
अशोक वाटिका में हनुमान जी और माता सीता का संवाद सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गइ। लंका दहन से पूर्व हनुमान जी का रावण के दरबार में जाना हनुमान जी और रावण के संवाद पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्री राम का उद्घोष लगाते हुए स्वरूपों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
मुख्य यजमान मुदित किशोर सेठ व उनकी पत्नी सीए निधि सेठ ने गणपति बप्पा के अलावा भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पार्षद सुधीर गुप्ता, रेनू कपूर, अनीता शर्मा, अरु शर्मा, वैशाली कौर, पवन अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, चिराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, खिरनीबाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला में सजे पंडाल में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां सदर बाजार मराठा मंडल के सदस्यों द्वारा शाहजहांपुर के महाराजा की स्थापना की गई है और उत्सव मनाया जा रहा है। आचार्य हरिकेश शुक्ला द्वारा पूजन कराया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। धर्मशाला परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने नृत्य व गायन से समां बांध दिया। इस मौके पर सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवशी, अनिल कदम, वंदना कंदम, वीना गुप्ता, सोनम वर्मा, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
गणपित के जागरण के आकर्षण का केंद्र रहीं देवस्वरूपों की झांकियां
फोटो - 8
अल्हागंज। नगर के मुख्य चौराहे पर मंगलवार रात गणपति जागरण हुआ। इसमें जागरण पार्टी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु पूरी रात थिरकते रहे। देव स्वरूपों की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जागरण में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने पहुंचकर गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया। जागरण में कानपुर से आईं रुचि किंकर ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। मुरादाबाद से आए तारिक किशोर कंठ से डमरू की पांच विभिन्न आवाजें निकाल कर लोगों को अचंभित कर दिया। इस मौके पर आयोजक मनोज वर्मा सराफ, सनी वर्मा, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, बलराम अग्निहोत्री, सौरभ सिंह, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद