फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The report filed regarding the attempt to seize the farm omits any mention of the firing incident.

Shahjahanpur News: खेत पर कब्जे की कोशिश में दर्ज रिपोर्ट से फायरिंग की बात गायब

Tue, 16 Dec 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The report filed regarding the attempt to seize the farm omits any mention of the firing incident.
खुटार। मोहल्ला रायटोला निवासी किसान गिरजाशंकर के खेत पर कब्जे की नीयत से गेहूं की फसल जोते जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन तहरीर बदल दी गई है। इससे आरोपियों को लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

गिरजाशंकर ने 15 दिसंबर की सुबह पुलिस को बताया का कि गोला बाइपास किनारे उनके 11 बीघा खेत पर कब्जे की कोशिश की गई। कब्जा करने वालों ने छह बीघा गेहूं की फसल जोत डाली और उनके मौके पर पहुंचकर विरोध करने पर फायरिंग भी की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फसल जोतने वाले ट्रैक्टर और हैरो को थाने ले आई, लेकिन बाद में दूसरी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें फायरिंग करने और ट्रैक्टर, हैरो कब्जे में लेने का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में गिरजाशंकर ने बताया कि 14 दिसंबर की रात दो बजे रसवां कलां के अनीश शर्मा, वारिस अली, पीलीभीत के बरखेड़ा निवासी मोहम्मद खां, पूरनपुर के नसीम अहमद, अफरोज, गांव जहूरगंज निवासी लालाराम और तीन-चार अन्य लोगाें ने कब्जे की नीयत से उनकी फसल जोत डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट और गाली-गलौज की गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed