{"_id":"57fbe2bc4f1c1b6e5228f145","slug":"the-railway-crossing-roadways-will-be-closed-from-thursday-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार शाम से बंद होगी रोडवेज की रेलवे क्रासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार शाम से बंद होगी रोडवेज की रेलवे क्रासिंग
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की रोडवेज बस स्टेशन के पीछे स्थित क्रासिंग संख्या 323 द्विवार्षिक मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार को शाम छह बजे से सड़क यातायात के लिए बंद कर दी जाएगी। पहले यह काम दो दिन पहले होना था, लेकिन त्योहारों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रेल पथ अनुभाग ने कार्य योजना दिवस में परिवर्तन कर दिया। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि रोडवेज के पीछे स्थित क्रासिंग शुक्रवार शाम छह बजे तक बंद रखी जाएगी। 24 घंटे की इस अवधि में दोनों लाइनों के रोड वाले हिस्सों की खुदाई कराकर मिट्टी में दबे रेल कंपोनेंट जांचें जाएंगे। जंक अथवा अन्य कारणों से खराब पाए गए पार्ट्स बदले जाएंगे। इस दौरान शहर-रेलवे स्टेशन के बीच सड़क यातायात दोनों रेलवे ओवरब्रिज से हो सकेगा। इस बारे में एसएसई द्विवेदी ने एसपी समेत परिवहन निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी करके क्रासिंग बंद रहने की अवधि में टाउनहाल वाले रेलवे आरओबी नंबर एक और कचहरी वाले आरओबी नंबर दो पर रोड ट्रैफिक डाइवर्ट कराने का अनुरोध किया है। बता दें कि पहले यह काम मंगलवार शाम से होना था, लेकिन विजयादशमी और अगले दिन मोहर्रम जुलूस के मद्देनजर क्रासिंग रिपेयरिंग के दिनों में परिवर्तन कर दिया गया।
विज्ञापन