फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The proprietor of Bhadauria Construction sought more time, citing illness.

Shahjahanpur News: बीमारी का हवाला देकर भदौरिया कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर ने मांगा समय

Sun, 06 Sep 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The proprietor of Bhadauria Construction sought more time, citing illness.
शाहजहांपुर। फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर नगर निगम में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्य हासिल करने के मामले में फंसी भदौरिया कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर सुनील कुमार सिंह ने नोटिस के जवाब के लिए बीमारी का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा है। नगर निगम अब जवाब का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

भदौरिया कंस्ट्रक्शन फर्म ने टेंडर के माध्यम से नगर निगम में निर्माण कार्य हासिल किए थे। शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह से मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। फर्म की ओर से हल्द्वानी और खुटार से जारी फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाए जाने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

इसके बाद फर्म के प्रोपराइटर के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नगर निगम की ओर से फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके जवाब में प्रोपराइटर ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर जवाब देने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि भदौरिया कंस्ट्रक्शन ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए समय मांगा है। वहीं, मथुरा कंस्ट्रक्शन की ओर से नोटिस का जवाब मिल गया है। जवाब का अध्ययन करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed