{"_id":"62d30db3f1a5a51f48362f3c","slug":"the-progress-of-smart-road-is-unsatisfactory-it-is-difficult-to-complete-the-construction-on-time-shahjahanpur-news-bly4915845144","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट रोड निर्माण कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिली, समय से काम पूरा होने की संभावना भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट रोड निर्माण कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिली, समय से काम पूरा होने की संभावना भी कम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुभाषनगर से रिंग रोड तक निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का शनिवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर नाराजगी जताई। संबंधित को निर्माण कार्य में बाधक बन रही समाधि के चबूतरे को दूसरी जगह शिफ्ट करने आदि के निर्देश दिए गए।
शनिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां निर्माण कार्य प्रगति ठीक नहीं मिली। उन्हें निर्धारत समय से कार्य के पूरे होने की संभावना भी कम लगी। इस पर नगर आयुक्त ने असंतोष जताया और कार्यदायी संस्था लोनिवि के एक्सईएन को निर्देशित किया कि रिंग रोड के किनारे निर्माणाधीन नाले में बाधक बन रही समाधि स्थल के चबूतरे को कहीं और शिफ्ट करें। दूसरी ओर नाला निर्माण व यूटिलिटी डक्ट निर्माण का कार्य बारिश को ध्यान में रखकर तेजी से कराने, कृष्ट की थिकनेस का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। नगर निगम के अभियंता को समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य की प्रगति से अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर, लोनिवि के एक्सईएन राजकुमार पिथौरिया, संबंधित अवर अभियंता, कार्यदायी फर्म के प्रतिनिधि मोहम्मद फरहान मौजूद रहे।
स्मार्ट रोड के निर्माण में 13.5664 करोड़ रुपये की आएगी लागत
कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया ने बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इस परियोजना को स्वीकृत किया गया है। जिसकी स्वीकृत लागत 13.5664 करोड़ रुपये है। जिसमें से 3.3916 करोड़ रुपये लोनिवि को प्राप्त हो चुके हैं। स्वीकृत डीपीआर के अनुसार मोहल्ला सुभाषनगर से रिंग रोड (शहरी भाग) तक 950 मीटर लंबाई में 15 मीटर मार्ग का चौड़ीकरण व नवीनीकरण करते हुए स्मार्ट रोड का निर्माण प्रस्तावित है। यह कार्य माह दिसंबर 2022 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। बताया कि वर्तमान में यह कार्य लगभग 25 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।