फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The problem of traffic jam became serious at the main intersection of Bareilly-Farrukhabad Highway.

Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के मुख्य चौराहा पर जाम की समस्या हुई गंभीर

Wed, 29 Oct 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The problem of traffic jam became serious at the main intersection of Bareilly-Farrukhabad Highway.
जलालाबाद में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम। संवाद
जलालाबाद। नगर के बीच से निकले फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे के मुख्य चौराहा पर जाम की समस्या गंभीर हो गई है। चौराहा पर दिनभर जाम के हालात बने रहने से न केवल हाईवे का यातायात बाधित हो रहा है, दूरदराज के इलाकाें से आने वालों को भी खासी परेशानी हो रही है। हाईवे के दोनों तरफ की पटरी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रहने से जाम की समस्या लगातार बढ़ गई है। इसी के चलते मंगलवार को सुबह से शाम तक चौराहे पर कई बार जाम लगा।
विज्ञापन


इस हाईवे पर नगर क्षेत्र में सदर बाजार और तहसील मार्ग के सामने दो चौराहे हैं। हाईवे होने के बाद भी चौराहों के आसपास फल, सब्जी की दुकानें लग रही हैं। यहां ई-रिक्शा वाले और सब्जी-चाट के ठेले-खोमचे वाले डिवाइडर और दोनों ओर की पटरी से आगे तक हाईवे की लेन घेरे रहते हैं।
विज्ञापन

मुख्य चौराहे से पश्चिम की ओर जाने वाले खंडहर मार्ग पर बस अड्डा व मंडी समिति होने के अलावा दो इंटर कॉलेज भी है। यही नहीं, उसके सामने वाले मार्ग पर कोतवाली, तहसील, नगर पालिका तथा ब्लाॅक कार्यालय होने के कारण वाहनों का आवागमन अन्य जगहों की अपेक्षा काफी ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में राजमार्ग का आधा हिस्सा अतिक्रमण से घिरा रहने से वाहनों के निकलने को पर्याप्त जगह नही बचती और हर दस मिनट के अंतराल पर जाम लग जाता है। विद्यालयों में छुट्टी के दौरान और सुबह-शाम बाजारों में खरीदार बढ़ने पर जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। इस दौरान विपरीत दिशा से भारी वाहनों के आ जाने पर जाम में फंसे वाहनों की कतार भी लंबी हो जाती है।


000
अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। एक-दो दिन में हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए फिर विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इस बारे में एसडीएम से वार्ता हो चुकी है। लोगों को जाम की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी।
-एचएन उपाध्याय, ईओ, नगर पालिका परिषद, जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed