फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The problem of Muhammad Nabi has been resolved...but in paper.

नबी की समस्या निस्तारित...मगर कागजों में

Fri, 02 Sep 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The problem of Muhammad Nabi has been resolved...but in paper.
मोहल्ला मघई टोला में गंदगी से भरी पड़ी नाली - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मघई टोला के मोहम्मद नबी ने 18 अगस्त नगर निगम में अपने मोहल्ले की गंदगी की समस्या दर्ज कराई। निगम के दस्तावेज में समस्या का निस्तारण हो गया। लेकिन नबी को पता नहीं। गंदगी जस की तस है। यह मसला सिर्फ नबी का नहीं है। दर्जनों शिकायतकर्ता इस कार्य प्रणाली से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय ने डेडीकेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना के साथ ही टोल फ्री नंबर 1533 और मोबाइल नंबर 7355003882 जारी किया गया है। इस पर मिलने वाली सफाई, पेयजल, प्रकाश, दाखिल खारिज आदि से संबंधित शिकायतें रजिस्टर पर दर्ज की जाती हैं। पिछले दो महीने में कंट्रोल कमांड सेंटर पर 125 शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन

इनमें सफाई से संबंधित 85, पेयजल व्यवस्था की 12 और प्रकाश बिंदु (स्ट्रीट लाइट) के खराब होने या नई लगाए जाने से संबंधित 26 शिकायतें दर्ज की गईं। नगर निगम कर्मचारियों के मुताबिक प्राप्त शिकायतों का तय समय में निस्तारण करवा दिया जाता है। लेकिन हकीकत में समस्याएं जस की तस बनी हुईं हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अफसर जांच की बात कहते हैं। कर्मचारी कागजों में शिकायतों को निपटाकर गलत रिपोर्ट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मघई टोला निवासी मोहम्मद नबी की ओर से 18 अगस्त को मोहल्ला मघई टोला निकट इमली वाली मस्जिद कब्रिस्तान के सामने गली में नालियां गंदगी से भरी और सफाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई गई। मोहम्मद नबी ने बताया कि मौके पर अभी भी वैसी ही स्थिति बनी हुई है। नालियों की सफाई नहीं की गई। वहीं, इस समस्या को नगर निगम के शिकायती रजिस्टर में निस्तारित होना अंकित किया गया है।
घनश्याम की ओर से 23 अगस्त को शिकायत दर्ज कराते हुए मोहल्ला नवादा इंदेपुर निकट हाईवे नई कॉलोनी में सफाई कराने की मांग की। इस समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। मोहल्ले में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कंट्रोल कमांड सेंटर की ओर से इस शिकायत के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के एसएफआई चतुर्थ को अवगत कराए जाना अंकित किया है। घनश्याम का कहना है कि समस्या का निस्तारण नहीं किया जबकि कागजों में समस्या निस्तारित हो गई। कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
चिनौर की गुलमर्ग कॉलोनी निवासी राजकुमार ने 10 अगस्त को टोल फ्री नंबर पर कॉलोनी में गायत्री मंदिर के पास लाइट सहीं कराने की मांग की थी। इस संबंध में नगर निगम के कंट्रोल कमांड सेंटर के रजिस्टर में प्रकाश विभाग के अनवार को अवगत कराने की टिप्पणी लिखी हुई। वहीं, राजकुमार ने बताया कि अभी भी लाइट नहीं सहीं हुई है। उन्होंने कई बार नगर निगम के कर्मचारियों से अनुरोध किया। स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराए जाने की वजह से अंधेरा रहता है।
बिजलीपुरा निवासी आसिफ अली ने अपनी शिकायत 17 अगस्त को दर्ज कराई थी। टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। उनकी शिकायतें मोहल्ला बिजलीपुरा में ऑडिटोरियम के पीछे ओवरहेड टैंक से होने वाली सप्लाई में गंदा पानी आने और फॉगिंग न कराने को लेकर थीं। आसिफ ने बताया कि वर्तमान में भी जलापूर्ति की लाइन से गंदा पानी आ रहा है। फॉगिंग भी नहीं कराई जा रही।
फत्तेपुर रेती निकट घुइअर बाबा के सामने नल से गंदा पानी आने की शिकायत 26 अगस्त को महात्मा पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई। इस समस्या से जेई जलकल को अवगत कराया जाना ही नगर निगम के शिकायती रजिस्टर पर अंकित किया गया। जबकि समस्या जस की तस बनी हुई।
लोदीपुर निवासी शहनवाज खान ने बताया कि उन्होंने तीन शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें लोदीपुर में उप कृषि निदेेशक कार्यालय व अपने मकान के सामने स्ट्रीट लाइट खराब होने, लोदीपुर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और कूड़ेदान रखवाने की मांग शामिल हैं। बताया कि मोहल्ले में ही एक सड़क का निर्माण कराने के लिए पिछले 10-12 सालों से मांग कर रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मनमानी करते हैं। किसी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

नगर निगम कार्यालय में स्थापित डेडीकेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के टोल फ्री नंबर पर मिलने वाली शिकायतों को दर्ज कर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाता है। निर्धारित समय पर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। फिर भी कोई समस्या निस्तारित नहीं हुई है और उसको निस्तारित दिखाया गया है, तो संबंधित से जवाब तलब किया जाएगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

लोदीपुर में उप कृषि निदेशक कार्यालय के सामने खराब स्ट्रीट लाइट

लोदीपुर में उप कृषि निदेशक कार्यालय के सामने खराब स्ट्रीट लाइट- फोटो : SHAHJAHANPUR

मोहल्ला नवादा इंदेपुर निकट हाइवे नई कॉलोनी में लगा कूड़े का ढेर

मोहल्ला नवादा इंदेपुर निकट हाइवे नई कॉलोनी में लगा कूड़े का ढेर- फोटो : SHAHJAHANPUR

बिजलीपुरा में जलापूर्ति लाइन से आ रहा गंदा पानी

बिजलीपुरा में जलापूर्ति लाइन से आ रहा गंदा पानी- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed