फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The principal secretary reviewed the status of construction projects that have been stalled due to lack of funds.

Shahjahanpur News: प्रमुख सचिव ने बजट के अभाव में अटके निर्माण कार्य की स्थिति का लिया जायजा

Mon, 29 Dec 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The principal secretary reviewed the status of construction projects that have been stalled due to lack of funds.
राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव मनीष चौहान। स्रोत:सूचना विभाग
शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग, सामान्य प्रशासन, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं पुनर्गठन समन्वय विभाग के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने रोजा मंडी में धान खरीद की स्थिति देखी और सीएम डैशबोर्ड की बैठक में विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

वर्ष 2016 में जिगनेरा में राजकीय मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई थी। उसी के साथ सौ बेड का अस्पताल भी बनना था। वर्ष 2018 में कार्य पूर्ण होने के बजाय अस्पताल अब तक अधूरा पड़ा है। प्रमुख सचिव ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ भ्रमण के दौरान मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सौ बेड अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि अस्पताल का निर्माण कार्य मूल परियोजना में शामिल था, लेकिन अस्पताल का स्थान परिवर्तन होने के कारण बिजली कार्यों में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

नए कार्य के लिए बजट का पेच फंसा है। बिजली कार्य के लिए 495.77 लाख रुपये का आगणन महानिदेशक को भेज चुके हैं। बजट स्वीकृत होने के बाद कार्यदायी संस्था नामित होगी। इसे वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल किया है। संस्था के प्रतिनिधि ने सिविल कार्य के लिए बजट की जानकारी भी दी। बताया कि संस्था ने अतिरिक्त सिविल कार्यों के लिए 997.15 लाख का आगणन दिया है। शासन स्तर से निर्णय लेने के बाद ही कार्य आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रमुख सचिव ने 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट को देखा। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि दूसरी किश्त की धनराशि अवमुक्त न होने के कारण निर्माण लंबित है। प्रमुख सचिव ने चिकित्सालय की ओपीडी में पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जाने के निर्देश दिए।
--
रोजा मंडी में धान खरीद का लिया जायजा
प्रमुख सचिव ने कृषि उत्पादन स्थल मंडी रोजा में संचालित धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीद की प्रक्रिया, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपनी उपज विक्रय करने आए किसान वार्ता कर जानकारी ली। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि 28 दिसंबर तक जनपद में कुल पंजीकृत 31128 कृषकों से कुल 2,68, 503 टन धान खरीद की गई है जो आवंटित क्रय लक्ष्य 3,05000 टन का 88.03 प्रतिशत है।
क्रय धान के सापेक्ष कृषकों को 91.41 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। प्रमुख सचिव ने क्रय केंद्रों पर भारी मात्रा में भंडारित अवशेष धान के संबंध में जानकारी ली। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि राइस मिलों को एफआरके की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति न हो पाने के कारण धान प्रेषण का कार्य तीव्र गति से नहीं हो पा रहा है। प्रमुख सचिव ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिया।

-
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा
प्रमुख सचिव ने विकास भवन सभागार में विकास, राजस्व, कानून एवं शांति-व्यवस्था से संबंधित सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, विकास कार्यों में गति लाने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed