{"_id":"6935bfe81e0a45a7f9079409","slug":"the-power-went-out-unexpectedly-and-the-machine-had-to-be-dried-using-a-blower-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-159704-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नमी से बिजली गुल, ब्लोअर चलाकर सुखाई गईं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नमी से बिजली गुल, ब्लोअर चलाकर सुखाई गईं मशीनें
विज्ञापन
खुटार। सर्दी और पाले के कारण बिजली उपकेंद्र पर मशीनों में आई नमी के कारण चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इस बीच ब्लोअर चलाकर नमी को दूर कर आपूर्ति को बहाल किया गया।
रविवार को मशीनों में स्पार्किंग और लोड लेने की क्षमता में कमी होने पर सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। करीब दो घंटे तक मशीनों की नमी को ब्लोअर के सहारे दूर करने का प्रयास किया गया। 12:30 बजे के बाद बिजली सप्लाई शुरू की गई, लेकिन नमी के कारण फिर दिक्कत होने लगी। इसके बाद तीन बजे तक आपूर्ति बंद रही। इसके बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
चार घंटे तक बिजली बंद रहने से लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी अवनीश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, जाबिर हुसैन आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से कारोबार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
--
ब्लोअर के सहारे मशीनों में नमी को दूर कर दिया गया है। अब मशीने ठीक से काम कर रही हैं।
- हरिओम सिंह, एसडीओ