फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The power supply of housing development stalled due to falling trees

पेड़ गिरने से ठप हुई आवास विकास की बिजली आपूर्ति

Sun, 24 Jul 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The power supply of housing development stalled due to falling trees
शाहजहांपुर। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ में शुक्रवार की रात करीब तीन बजे बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत पर सुबह विद्युत टीम ने पेड़ हटवाकर फाल्ट ठीक कराया तब सात घंटों के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब तीन बजे एक पेड़ सेक्टर पांच में विद्युत तार पर गिर गया। तार टूट जाने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने रात में ही उपखंड कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराई। रात में कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। सुबह विभागीय टीम ने तारों से पेड़ को हटवाकर फिर तार को जोड़ दिया तब कहीं जाकर सात घंटों के बाद सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। कॉलोनी में आए दिन फाल्ट होने के चलते विद्युत आपूर्ति घंटों ठप हो जाती है। लोग पानी के लिए तरस जाते हैं। कॉलोनी के उज्ज्वल शर्मा, संतोष उपाध्याय, मुनीश आर्या, ओमवीर सिंह, कुलदीप सिंह, पवन गुप्ता, ज्ञानेंद्र यादव, राजीव शर्मा आदि ने विद्युत मंत्री को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। उधर उपखंड अधिकारी शिवेंद्र मोहन ने बताया कि तार पर पेड़ गिर जाने के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। फाल्ट को ठीक करा दिया गया है। व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed