{"_id":"693c6f8e8c4c5028f80c6be7","slug":"the-poster-for-the-vibrations-of-voices-competition-has-been-released-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160173-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वरों का स्पंदन प्रतियोगिता का पोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वरों का स्पंदन प्रतियोगिता का पोस्टर जारी
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में स्पंदन प्रतियोगिता का पोस्टर जारी करते अतिथि।स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। विश्व संवाद केंद्र ब्रजप्रांत : फिल्म आयामद्ध की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता ‘स्वरों का स्पंदन’ का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को एसएस कॉलेज में प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया।
कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डाॅ. अनुराग अग्रवाल, संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. कविता भटनागर की उपस्थिति में प्रतियोगिता का पोस्टर जारी किया। डाॅ. मिश्रा ने कहा कि स्वरों का स्पंदन प्रतियोगिता हर वर्ग में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करेगी।
महानगर प्रचार प्रमुख डाॅ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि संघ के गीतों पर आधारित प्रतियोगिता ‘स्वरों का स्पंदन’ स्वामी हरिदास की पावन स्थली हरिगढ़ में 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। इस मौके पर सुयश सिन्हा, डाॅ. रूपक श्रीवास्तव, डाॅ. अंकित अवस्थी, डाॅ. सचिन खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद