फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The population census will be conducted from December 1 to January 4.

Shahjahanpur News: एक दिसंबर से चार जनवरी तक होगी जनसंख्या गणना

Tue, 06 Oct 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The population census will be conducted from December 1 to January 4.
शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के तहत एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इस संबंध में चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक चार्ज और तकनीकी सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना कार्य से पहले 16 से 30 नवंबर तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने वाली राष्ट्रीय प्रक्रिया है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी से निर्वहन करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि गणना के दौरान कोई व्यक्ति या परिवार छूटने न पाए और लोगों से प्राप्त सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखी जाए।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें नाम, परिवार से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, दिव्यांगता, मातृभाषा, शिक्षा, आर्थिक गतिविधि, व्यवसाय, प्रवास और प्रजनन संबंधी जानकारी शामिल है। इसके अलावा बैंक खाता, मोबाइल, आधार, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारियां भी ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed