फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police recovered 151 lost mobile phones and returned them.

Shahjahanpur News: पुलिस ने बरामद किए 151 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

Wed, 02 Sep 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The police recovered 151 lost mobile phones and returned them.
शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में खोए हुए मोबाइल को लौटाते एसपी सिटी देवेंद्र कुमार। संवाद
शाहजहांपुर। सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और थानों की साइबर हेल्पडेस्क की संयुक्त टीम ने लोगों के खोए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल फोन को संबंधित को लौटाया गया है। पुलिस का दावा है कि बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 35 लाख है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों के मोबाइल गुम होने पर ऑनलाइन पोर्टल या थानों में शिकायत दर्ज की गई थी। उनकी तलाश के लिए सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी व थानों पर संचालित साइबर हेल्पडेस्क की संयुक्त टीम को लगाया गया। टीम ने 151 मोबाइल को बरामद किया। खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए सीईआईआर पोर्टल प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम, चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। बताया कि मोबाइल चोरी होने पर थाने या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोबाइल खोने पर ऐसे दर्ज कराएं शिकायत
पोर्टल लिंक पर https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp पर जाएं। ब्लॉक स्टोलन या मोबाइल खोने का विकल्प चुनें। मोबाइल का आईएमईआई नंबर, सिम विवरण और शिकायत संख्या दर्ज करें। थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है। मोबाइल बरामद हो जाए तो अनब्लॉक करें। मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की आशंका बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा इश्यू कराएं।
-देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed