फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police kept searching in vain, while six accused surrendered.

Shahjahanpur News: पुलिस तलाशती ही रह गई, छह आरोपियों ने कर दिया सरेंडर

Wed, 20 May 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The police kept searching in vain, while six accused surrendered.
निगोही। क्षेत्र के एक गांव में मकान पर कब्जे को लेकर महिलाओं से मारपीट व युवती के नाजुक अंगों पर लाठी से प्रहार करने के मामले में नामजद नौ आरोपियों में छह ने अदालत में सरेंडर कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करती रह गई। प्रकरण में दो महिलाओं को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

गांव में वादी के मकान पर कुछ लाेगों ने ताला डाल दिया था। 17 मई को वादी पक्ष ने मकान का ताला तोड़ दिया और रहने लगा। सोमवार को दूसरे पक्ष के नौ लोगों ने उन लोगों से मारपीट की। महिला की पिटाई करने पर बचाने आई बेटी को आरोपियाें ने गलत नीयत से दबोच लिया। वादी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी को पटककर नाजुक अंगों पर प्रहार किए।
विज्ञापन

इस कृत्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए नामजद कविता और साक्षी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को नामजद संदीप यादव उर्फ गुड्डू , प्रदीप यादव उर्फ हुंडू, मुनेंद्र यादव, अरविंद यादव, सुखविंदर यादव और हवलदार यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। नामजद अधिवक्ता वीरेंद्र यादव सोमवार को घटना वाले दिन दस बजे से तहसील में था। पुलिस वहां के वीडियो फुटेज निकलवा रही है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने छह लोगों के न्यायालय में समर्पण करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed