{"_id":"6a2ee39d9c03fbabd302ceb0","slug":"the-police-have-filed-a-charge-sheet-against-the-accused-in-a-molestation-case-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176169-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी का किया चालान
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई रोड पर चक परमाली चौराहे पर छात्राओं से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने मामूली कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए आरोपी की जेब से कारतूस मिलने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
शनिवार को दोपहर चक परमाली चौराहे पर दो युवक आए और वहां से गुजर रहीं कुछ छात्राओं पर छींटाकशी करने लगे। छात्राएं असहज होकर वहां से जाने लगीं। यह देख वहां ठेला लगाए एक व्यक्ति ने विरोध किया तो एक आरोपी ने उस पर तमंचा तान दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ देख आरोपी भागने लगे।
सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से कारतूस बरामद हुए। रविवार को उप निरीक्षक चंद्रशेखर की ओर से थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव ददऊं निवासी अरविंद के खिलाफ बिना लाइसेंस के कारतूस रखने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। मामले में तमंचा बरामद नहीं किया। संवाद