{"_id":"681a5d2cb472cc977101251c","slug":"the-person-who-stole-rs-35000-by-taking-a-lift-and-cutting-the-pocket-was-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-143258-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिफ्ट लेकर जेब काटकर 35 हजार निकालने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिफ्ट लेकर जेब काटकर 35 हजार निकालने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने चोर को दबोचा। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नगरिया मोड़ काकर कुंड के पास घेराबंदी कर अजीजगंज निवासी सनी को दबोच लिया। उसके पास से चोरी किए गए 35 हजार रुपये में से 5140 रुपये बरामद हुए। इसके बाद चोर को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर सदर बाजार अरविंद सिंह ने बताया कि मोहल्ला हददफ निवासी शमीम हुसैन ने सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शमीम ने बताया था कि 14 अप्रैल की दोपहर सनी लिफ्ट लेकर उसकी बाइक के पीछे बैठ गया। इस दौरान सनी ने उसकी जेब काटकर 35,000 रुपये चोरी कर लिए थे। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी।
पकड़े गए चोर के खिलाफ बरेली के थाना बारादरी, चौक कोतवाली, थाना रोजा, आरसी मिशन में विभिन्न धाराओं में करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना कबूल की। बताया है कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से उतरकर सुभाषनगर काॅलोनी की एक गली में खड़ी अपनी स्कूटी लेकर भाग गया था। संवाद