{"_id":"25b79b163a45c274eb36f32e5af13f7d","slug":"the-paper-caught-without-missing-bike-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कागज पकड़ी गई बाइक थाने से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कागज पकड़ी गई बाइक थाने से गायब
रोजा।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो माह पहले चेकिंग के दौरान बिना कागजों के पकड़ी गई बाइक थाने से गायब हो गई। मालिक ने जब अपनी बाइक लेने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो पुलिस उस बाइक की तलाश में जुट गई। उसका न तो चालान काटा गया और उस बाइक को न तो सरकारी अभिलेखों में दर्ज किया गया। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव आटा बुजुर्ग निवासी संतराम पुत्र चुन्नी ने आरोप लगाया है कि दो माह पहले रोजा चौराहे पर चेकिंग के दौरान उसकी नई बाइक सफेद रंग का पंजीयन न हो पाने के कारण रोजा पुलिस ने रोक ली थी और कागजों को लाने के बाद छोड़ने को कहा था।
संतराम परिवहन विभाग से अपनी बाइक के कागज बनवाकर उसे छुड़ाने जब थाने गया तो वहां उसकी बाइक गायब थी। प्रभारी निरीक्षक से लेकर सिपाही तक गाड़ी चोरी होने से अंजान बने रहे। थकहार कर पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई, लेकिन पुलिस उसका कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक एक सिपाही ने अपने चहेते को दे दी है, जो थाना आरसी मिशन क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले में कोई कागज समय पर उपलब्ध न होने के कारण दरोगा ने उसे चालानशीट भी नहीं दी थी।
विज्ञापन
हमारे अभिलेखों में कोई बाइक नहीं दर्ज है। न्यायालय से आई रिपोर्ट के आधार पर बाइक के अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। हमारे किसी दरोगा ने चालान नहीं काटा है। फिर भी हम इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर बाइक की तलाश कर रहे हैं।
- आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा
हमने नई बाइक खरीदी थी। चेकिंग के समय हमारे पास कागजात नहीं थे। परिवहन विभाग ने बाद में यूपी 27एबी-2383 नंबर एलाट किया है। इस कारण दरोगा ने उसे रोजा में खड़ा कराकर वाहन सीज करने को बताया था। हमारी बाइक रोजा थाना परिसर से गायब हुई है।
- संतराम, बाइक स्वामी