{"_id":"669303d27be689683401f2b7","slug":"the-panel-was-dried-by-burning-coal-heater-efforts-to-start-power-supply-intensified-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122738-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोयला-हीटर जलाकर पैनल को सुखाया, बिजली आपूर्ति शुरू करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोयला-हीटर जलाकर पैनल को सुखाया, बिजली आपूर्ति शुरू करने की कवायद तेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर में आवास विकास उपकेंद्र की मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। बाढ़ से आधे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। आवास विकास उपकेंद्र पर सप्लाई को शुरू कराने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है तो दो उपकेंद्र में पानी भरने से बिजली अब भी गुल हुई है। अधिशासी अभियंता नगर के अनुसार, शहर के अधिकतर हिस्सों में बिजली मिलने लगी है।
बाढ़ का पानी आने के बाद बृहस्पतिवार को आवास विकास और जमौर उपकेंद्र में जलभराव होने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। शनिवार को मदनापुर के चौहनापुर उपकेंद्र की सप्लाई भी बंद हो गई।
उपकेंद्र में पानी भरने के कारण 132 केवीए शाहबाद से आपूर्ति बंद करा दी गई। इधर, बाढ़ का पानी कम होने के बाद आवास विकास उपकेंद्र पर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। कंट्रोल रूप से पानी निकालने के बाद ट्रेंच को साफ किया गया। इनकमिंग और आउटगोइंग पैनल में कोयला और हीटर जलाकर सुखाया गया। उसके बाद ड्राई मशीनों के जरिये नमी को सुखाया।
विज्ञापन
एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि उपकेंद्र से जल्द ही आपूर्ति को बहाल करा दिया जाएगा।
-
ककरा उपकेंद्र से आपूर्ति को शुरू कराया
ककरा उपकेंद्र के आंशिक इलाकों की बिजली आपूर्ति को तीसरे दिन शुरू करा दिया गया। एक्सईएन के अनुसार, नगर में सिर्फ वहीं पर आपूर्ति ठप है, जहां पर जलभराव है। शेष जगहों पर आपूर्ति को शुरू करा दिया गया है।