{"_id":"9c40cb372757e9b1134ddbf387efac59","slug":"the-opposition-expressed-mandi-tax-on-imported-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयातित वस्तुओं पर मंडी शुल्क का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयातित वस्तुओं पर मंडी शुल्क का जताया विरोध
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
आयातित खाद्य वस्तुओं पर प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क लागू करने के विरोध में शहर के व्यापारी शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर घंटाघर पर सरकार विरोधी नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। बाद में वहीं पर आयातित वस्तुओं पर मंडी शुल्क लेने संबंधी अध्यादेश की प्रतियां जलाकर सरकार से उसे वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन स्थल पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि प्रदेश शासन के कृषि विपणन एवं कृषि निवेश व्यापार अनुभाग-1 के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी अध्यादेश में प्रदेश के बाहर से आयातित काजू, बादाम, पिस्ता, काली मिर्च, किशमिश, राजमा, मशरूम, पाम ऑयल, चेरी आदि खाद्य वस्तुओं पर मंडी शुल्क बढ़ा दिया है। इस आदेश से महंगाई बढ़ने की आशंका देख प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही।
नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि देश के किसी भी राज्य की मंडियों में ऐसी वस्तुओं पर मंडी शुल्क लागू नहीं है, जो उस प्रदेश में पैदा नहीं होतीं। ऐसे में प्रदेश के व्यापारियों से सरकार अन्याय क्यों कर रही है। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित खुराना ने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जो व्यापारियों के हित का हो। इंस्पेक्टर राज चरम पर होने के कारण चाहे अधिकारी हों अथवा अराजक तत्व, सभी व्यापारियों का उत्पीड़न करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
जिला महामंत्री नाजिम खां ने सभी व्यापारियों को आयातित वस्तुओं पर मंडी शुल्क अध्यादेश वापस होने तक प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प कराया। बाद में व्यापारियों ने प्रमुख सचिव के स्तर से जारी अध्यादेश की प्रतियां आग के हवाले करके अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में नीरज गुप्ता, सुल्तान खां, अमृत लाल, संजीव राठौर, धर्मपाल रैग्रा, नवीन गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुलाटी, हारुन सिद्दीकी, रमेश गुप्ता आदि शामिल रहे।