फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The opposing party has also filed a report regarding the altercation that took place at the courthouse.

Shahjahanpur News: कचहरी में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The opposing party has also filed a report regarding the altercation that took place at the courthouse.
शाहजहांपुर। कचहरी में हुई मारपीट के मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों ओर से दर्ज रिपोर्ट की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनीत कुमार त्रिवेदी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी सीट के उत्तर में पिता रामकुमार त्रिवेदी की सीट है। उनकी सीट के पास अधिवक्ता वंशीलाल की सीट थी, लेकिन उन्होंने करीब दो वर्ष से न्यायालय आना बंद कर दिया है। उनका एक तख्त पड़ा था। इसको हटाकर अधिवक्ता प्रदीप कुमार व उनके सहयोगी ने जबरदस्ती कुर्सी-मेज डाल ली।
विज्ञापन

आरोप है कि दो अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे प्रदीप कुमार ने वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार त्रिवेदी की सीट पर बैठे मुवक्किल को धक्का देना शुरू कर दिया और कुर्सी फेंकने लगे। समझाने के लिए गए तो प्रमोद कुमार ने गला दबाते हुए मारना शुरू कर दिया। बचाने आए अनूप कुमार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि प्रदीप कुमार ने मारपीट की। शुरू की वीडियो काटकर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार के सहयोगी अधिवक्ता नहीं है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

----
एसपी से मिला दूसरा पक्ष
वहीं, दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ एसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि अनीत त्रिवेदी और उनके साथियों ने उन्हें बुरी तरह से मारा-पीटा। थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपी कचहरी परिसर में घूम रहे हैं। उन्हें धमका रहे हैं। इससे वह और उनका परिवार डरा हुआ है। इस दौरान प्रदीप के साथ पूर्व सीबीए अध्यक्ष राधेश्याम भारती, वेदपाल सिंह, स्वयं प्रकाश कौशल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed