फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The one-way traffic system appeared to go off the rails on the very first day of the trial.

Shahjahanpur News: ट्रायल के पहले दिन ही पटरी से उतरी दिखी एकल मार्ग व्यवस्था

Fri, 15 May 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The one-way traffic system appeared to go off the rails on the very first day of the trial.
बहादुरगंज में एकल मार्ग व्यवस्था के तहत लगा बैरियर व बाइक पर बैठा सिपाही। संवाद
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पंखी चौराहे से घंटाघर तक एकल मार्ग व्यवस्था का ट्रायल पहले दिन ही पटरी से उतर गया। मार्ग पर दो पहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन ई-रिक्शा से लेकर चार पहिया वाहन तक पहुंच गए।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रमुख रोड पर एकल मार्ग व्यवस्था का ट्रायल दोपहर बाद तीन बजे से प्रारंभ कर कई जगहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बृहस्पतिवार की शाम को पांच बजे एकल मार्ग व्यवस्था की पड़ताल की तो यातायात व्यवस्था पुलिस की कवायद के बाद भी पहले की तरह ही मिली।
विज्ञापन

पंखी चौराहा के पास एकल मार्ग व्यवस्था का बैनर लगाकर होमगार्ड की तैनाती की गई थी। यहां से ई-रिक्शे आने के साथ बाजार की ओर जा भी रहे थे। कुछ कदम चलने पर सिटीकार्ट के पास सात महिला कर्मियों के साथ यातायात कर्मी की ड्यूटी लगी थी लेकिन, ई-रिक्शों की आवाजाही पूर्व की तरह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल मार्ग व्यवस्था होने के बाद भी बहादुरगंज में कुछ बदला नजर नहीं आया। ठेले वाले वैसे ही खड़े थे। यहां पर ई-रिक्शों की आवाजाही के साथ घोड़ा-तांगा, चार पहिया वाहन, टाटा मैजिक वाहन तक सड़क पर खड़े मिले।
--
लिंक मार्ग पर आराम करते मिले पुलिस कर्मी
एकल मार्ग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिंक मार्ग पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिसकर्मी यहां खुद आराम से बैठे मिले। होमगार्ड व पीआरडी जवान यातायात संभाल रहे थे। इस्लामिया कॉलेज से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग पर मंदिर के पास पुलिस ड्यूटी लगी थी। यहां पर यातायात कर्मी मोबाइल पर रील देखने में व्यस्त मिले। पचराहे पर सिपाही बाइक पर आराम से बैठा था और होमगार्ड ड्यूटी कर रहा था।
--
एकल मार्ग व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिन में चार से आठ बजे तक लागू किया गया है। इसमें कमियों को नोट किया जाएगा। देखेंगे कि एकल मार्ग लागू हो सकता है अथवा नहीं, उसके बाद कोई निर्णय किया जाएगा।

- शुभम वर्मा, सीओ यातायात

बहादुरगंज में एकल मार्ग व्यवस्था के तहत लगा बैरियर व बाइक पर बैठा सिपाही। संवाद

बहादुरगंज में एकल मार्ग व्यवस्था के तहत लगा बैरियर व बाइक पर बैठा सिपाही। संवाद

बहादुरगंज में एकल मार्ग व्यवस्था के तहत लगा बैरियर व बाइक पर बैठा सिपाही। संवाद

बहादुरगंज में एकल मार्ग व्यवस्था के तहत लगा बैरियर व बाइक पर बैठा सिपाही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed