फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The number of ASD voters has exceeded 500,000.

Shahjahanpur News: पांच लाख से अधिक पहुंची एएसडी मतदाताओं की संख्या

Tue, 09 Dec 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The number of ASD voters has exceeded 500,000.
विकास भवन सभागार में बीएलओ के कार्यों का जायजा लेते एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र। स्रोत: प्र
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में 99 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अब तक 5,37,966 मतदाता एएसडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डेड) सूची में शामिल किए गए हैं। मंगलवार को दो दिवसीय विशेष अभियान का पहला दिन था। संभावना है कि इसमें एएसडी मतदाताओं की संख्या कम होगी। बीएलओ एएसडी सूची में सुधार करने के लिए फिर से घर-घर जाकर मतदाताओं की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 23,15,538 मतदाता हैं। इनका सत्यापन कार्य 2492 बूथों पर चल रहा है। अब तक 17,69,578 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो चुका है। इसमें एएसडी मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। प्रशासन ने इतनी अधिक संख्या अधिक देखते हुए बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन

इसमें राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट मतदाताओं की तलाश करने में मदद करेंगे। इससे एएसडी सूची में सुधार होने की संभावना है। बीएलओ को भी निर्देश दिए गए है कि वे अपने स्तर से अनुपस्थित मतदाताओं की तलाश करें। इसके साथ ही अधिकारी एसआईआर कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विधानसभावार एएसडी मतदाताओं की स्थिति
कटरा- 73,331
जलालाबाद- 76,328
तिलहर- 76,446
पुवायां- 98,145
सदर - 1,49,401
ददरौल- 64,315
----------
बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि एएसडी सूची में सुधार के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं को तलाश करें। इसके अतिरिक्त राजनीतिक पार्टियों के बीएलए का सहयोग भी लिया जाएगा।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed