फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The nomination papers have been scrutinized; voting will take place on the 24th.

Shahjahanpur News: जांचे गए नामांकन पत्र, 24 को होगा मतदान

Wed, 21 Jan 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The nomination papers have been scrutinized; voting will take place on the 24th.
तिलहर। वर्ष 2026-27 के लिए तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मंगलवार को सभी पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब 24 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जमा हुए नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच प्रस्तावित थी, लेकिन इस बीच वरिष्ठ अधिवक्ता बहोरन लाल के आकस्मिक निधन के कारण यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद पद वार प्रत्याशियों की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह और राजेश्वर सिंह तथा उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह और उदय प्रताप सिंह के बीच सीधा मुकाबला तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पद पर धर्मेंद्र पाल सिंह, महेंद्र कनौजिया, राहुल देव सागर, श्याम पाल राठौर और ज्ञानेंद्र प्रकाश शर्मा ने नामांकन कराया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार भारती, दिनेश कुमार सक्सेना और शिवकुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान कुछ पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

उपाध्यक्ष के दो पदों पर सतपाल और इमरान अख्तर, संयुक्त सचिव के तीन पदों पर अंचित द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह और जीवेंद्र सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर सुधीर कुमार और अवधेश कुमार के निर्विरोध निर्वाचन की अधिकृत घोषणा मतगणना के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed