फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The nights are cold due to the westerly winds, but the day is sunny.

Shahjahanpur News: पछुआ हवा के असर से रात सर्द, पर दिन में खिली धूप

Sat, 08 Nov 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The nights are cold due to the westerly winds, but the day is sunny.
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है तो दिन में धूप खिल रही है। बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान सीजन के निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे रात में सर्दी का एहसास हुआ। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इससे मौसम खुला रहेगा। पछुआ हवा चलने से तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 24 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 31 फीसदी है। इसके असर से वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट होगी और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed