फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The newbies coming in the grip of viral fever and diarrhea

बरसात में वायरल बुखार व डायरिया की चपेट में आ रहे नौनिहाल

Thu, 04 Aug 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The newbies coming in the grip of viral fever and diarrhea
शाहजहांपुर। जिले में डिप्थीरिया के संभावित लक्षण वाले तीन बच्चे और पड़ोसी जिले बदायूं के बच्चे में जेई की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बच्चों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मानसून सीजन में बच्चे वायरल बुखार के साथ डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने अपील की है कि बुखार या बच्चों के शरीर में दाने निकलने पर अभिभावक सचेत हो जाएं।
विज्ञापन

गर्मी के बाद बारिश होने से मौसम में उतार-चढ़ाव होने लगा है। उसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चों में मौसमी बुखार, दस्त, उल्टी, बुखार घेर रहा है। सबसे अधिक बच्चे वायरल बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। रोज काफी संख्या में अलग-अलग रोगों से पीड़ित बच्चे राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के चैंबर के बाहर मरीजों की काफी भीड़ लग रही है। डाक्टरों की मानें तो इस समय डिफेंट्री डायरिया बच्चों को घेर रहा है। यह आम डायरिया से अलग होता है। इसमें मल के साथ खून आता है। उल्टी, बुखार आने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

बीमारी से बचने को यह बरतें सावधानी
पानी को उबालकर पीएं, अशुद्ध पानी पीने से शरीर पर विपरीत असर पड़ता है।
बाहरी खाना खाने से बचें, खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ धो लें।
ताजा खाना खाएं, बीमार होने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।
बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जी खाने से बचें।
बुखार को हल्के में न लें, डॉक्टर से सलाह लें और जांच जरूर कराएं।
बच्चे को अगर बुखार के साथ झटके आएं तो सतर्क हो जाएं।
शरीर में दाने निकलने पर डॉक्टर के पास जाएं। घरेलू नुस्खों को अपनाने से बचें।
- वर्तमान समय में वायरल बुखार के साथ बच्चों को कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। डायरिया के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। - डॉ. अखिलेश कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed