फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The new name 'Parashurampuri' has been inscribed on the board of the Jalalabad Municipal Office.

Shahjahanpur News: जलालाबाद नगरपालिका कार्यालय के बोर्ड पर नया नाम परशुरामपुरी दर्ज

Tue, 11 Aug 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The new name 'Parashurampuri' has been inscribed on the board of the Jalalabad Municipal Office.
नगर पालिका में अंकित किया गया परशुरामपुरी। संवाद
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। प्रदेश मंत्रिमंडल की स्वीकृति के करीब एक माह बाद सरकारी कार्यालयों के बोर्ड पर अब नगर का नाम परशुरामपुरी लिखे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा स्थान का नाम जलालाबाद हटाकर परशुरामपुरी पेंट करा दिया है। अब पुलिस विभाग भी थाना और क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बोर्ड पर स्थान का नया नाम अंकित कराने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि विकास विभाग से इस बारे में निर्देश मिलने के बाद नाम परिवर्तित कर कार्यालय के बोर्ड पर परशुरामपुरी अंकित कर दिया गया है। जल्द ही अन्य स्थानों पर लगे बोर्ड पर भी स्थान का नाम बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस सहित अन्य सरकारी संस्थानों में नाम बदलने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि इसको लेकर विभागीय स्तर से संस्तुति सहित पत्र मिल चुका है, लेकिन उसमें स्पष्ट निर्देश नहीं होने से जल्द ही अधिकारियों से बात करके उनसे मार्गदर्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की संस्तुति पर गत वर्ष अगस्त में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नगर का नाम जलालाबाद से परिवर्तित कर परशुरामपुरी किए जाने को मंजूरी देते हुए प्रदेश के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा था। बाद में इस प्रस्ताव पर यूपी कैबिनेट ने गत छह जुलाई को स्वीकृति दे दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed