फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The national seminar will provide an opportunity to interact with scholars from the legal field.

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय सेमिनार में विधि क्षेत्र के विद्वानों से मिलेगा संवाद का मौका

Tue, 09 Dec 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The national seminar will provide an opportunity to interact with scholars from the legal field.
शाहजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता करते स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती। स्रोत: कॉल
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। नवीन आपराधिक विधि व्यवस्था और मानवाधिकार: आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर होने वाले सेमिनार में विधि क्षेत्र के विद्वानों, न्यायिक अधिकारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों को संवाद और विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

लॉ कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार को होने वाले सेमिनार का उद्देश्य बदलती न्यायिक परिस्थितियों में आपराधिक विधि एवं मानवाधिकारों के समन्वय, उनके बेहतर संरक्षण व न्याय प्रशासन में व्याप्त कठिनाइयों और नए अवसरों पर चर्चा करना है।
विज्ञापन

बताया कि देशभर से विशेषज्ञ अपने अनुभव और शोध प्रस्तुत करेंगे। इससे न्यायिक प्रक्रिया को अधिक न्यायसंगत, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके। बाेले- मानवाधिकार संरक्षण किसी भी न्यायिक व्यवस्था की आधारशिला है। प्रयास है कि इस सेमिनार के माध्यम से न्याय प्रणाली को और अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने के लिए नए विचार और समाधान सामने जाएं। इस मौके पर प्रबंध समिति के सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा, प्राचार्य डॉ.जयशंकर ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed