फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The motorcycle of an employee working at the CMO office was stolen.

Shahjahanpur News: सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की बाइक चोरी

Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The motorcycle of an employee working at the CMO office was stolen.
सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक चोरी की घटना। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी सीएमओ कार्यालय में कार्यरत शुभम गंगवार की बुधवार शाम उनके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सीसी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है, लेकिन चोर पहचान में नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर थाना सदर बाजार पहुंचे शुभम गंगवार ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ऑफिस से घर आए और बाइक घर के बाहर गली में खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद देखा कि उनकी बाइक चोरी हो गई। इसके बाद सीसी कैमरे चेक किए। इसमें एक बाइक पर सवार दो-तीन युवक आए। इसके बाद एक युवक ने बाइक उठाई और तेजी से निकल गया। शुभम गंगवार ने बताया कि पड़ोसी के बेटे का विवाद हो गया था। उनके विवाद में कई लड़के आए थे। शक है कि उन्हीं में कोई बाइक चोरी कर ले गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed