फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The most complaints are about not receiving the voter list of the year 2003.

Shahjahanpur News: वर्ष 2003 की मतदाता सूची नहीं मिलने की सबसे ज्यादा आ रहीं शिकायतें

Tue, 25 Nov 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The most complaints are about not receiving the voter list of the year 2003.
कलक्ट्रेट ​स्थित डि​स्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत:
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत फॉर्म भरने में मतदाताओं के सामने काफी दिक्कत आ रही है। कलक्ट्रेट में बने डिडिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर में मतदाता फोन कर समस्याएं बता रहे हैं। 2003 की मतदाता सूची नहीं मिलने की सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। इसके अलावा फाॅर्म भरने में आ रही दिक्कत को भी लोग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर का सोमवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने डीसीसी में व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर का टोल फ्री दूरभाष नंबर -05842-1950 है। यहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त है।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक प्रियंका चौधरी को डीसीसी की प्रभारी नामित किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 7408724550 है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए लोग सुबह आठ से रात आठ बजे तक दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केंद्र पर 50 से अधिक आईं शिकायतें
डीसीसी पर शाम चार बजे तक 50 से अधिक शिकायत प्राप्त हुईं। इसमें सबसे अधिक शिकायत यह थी कि लोगों को वर्ष 2003 की मतदाता सूची नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा लोगों की शिकायत है कि बीएलओ ने फाॅर्म नहीं वितरित किए। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर लोगों को फाॅर्म भरने की दिक्कत भी आ रही है। इसके अलावा विवाहित महिलाओं के सामने वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने की दिक्कत भी आ रही है।
--
नगर निगम में नहीं बनी हेल्पडेस्क
प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए थे कि नगर निगम के साथ ही नगर निकायों में भी मतदाताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्पडेस्क बनाई जाए। बावजूद इसके नगर निगम में अब तक हेल्पडेस्क नहीं बनाई गई है। कर्मचारियों ने बताया कि कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शिकायतकर्ता वहां संपर्क करें।
--
शहर के सभी वार्डों में तेजी से चल रहा काम
शहर के सभी 60 वार्डों में एसआईआर का कार्य तेजी चल रहा है। लोधीपुर मोहल्ला में पार्षद रूपेश कुमार वर्मा उर्फ अन्नू बीएलओ और अन्य कर्मचारियों के साथ लोगों के फाॅर्म भरते हुए नजर आए। इसकी तरह रामनगर कॉलोनी में पार्षद बिन्नू गोपाल बीएलओ के साथ फार्म भरवाने में जुटे रहे। दलेलगंज वार्ड में पार्षद अनूप गुप्ता भी बीएलओ की टीम के साथ फाॅर्म भरवा रहे थे।

--
अधिशासी अधिकारी ने लिया जायजा
कांट। अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने सोमवार वार्डों में बीएलओ बूथों पर पहुंचकर एसआईआर फाॅर्म भरवाए जाने का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से एसआईआर फॉर्म से जुड़ी जानकारी लेकर संबंधित लोगों में साझा कीं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि एसआईआर फॉर्म से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद

कलक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत:

कलक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed