फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The morning was chilly, but the sunshine during the day brought relief.

Shahjahanpur News: सुबह रही ठिठुरन, दिन में धूप खिलने से मिली राहत

Fri, 16 Jan 2026 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The morning was chilly, but the sunshine during the day brought relief.
लोधीपुर पुल के पास सुबह कोहरा होने पर लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
शाहजहांपुर। गलन और ठिठुरन के साथ शुक्रवार सुबह कोहरे का असर रहा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन सर्द हवा के थपेड़ों ने परेशान किया। अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा के असर से शनिवार को तापमान में गिरावट हो सकती है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई थी। इससे दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक गलन का असर रहा। सुबह कोहरे में दृश्यता 100 मीटर रही। इस वजह से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत आई।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब छह मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा के साथ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर है। इससे शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इमली के कोयले की मांग बढ़ी
सर्दी के चलते इमली के कोयले की मांग बढ़ गई है। कुछ दिन पहले तक 40 रुपये किग्रा बिकने वाला कोयला 45 रुपये किग्रा बिक रहा है। लंबे समय तक आंच देने के कारण लोग कोयले का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

--
आज बारहवीं तक स्कूल रहेंगे बंद
सर्दी के चलते शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बोर्ड के बारहवीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया कि सिर्फ प्रयोगात्मक और प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं स्कूल जाएंगे। सभी अध्यापक स्कूल में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। डीएम ने डीआईओएस को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने का आदेश दिया है। 18 को रविवार होने के कारण अब स्कूल सोमवार से ही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed