फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The mercury reached 39 degrees, the strong sun made us miserable.

Shahjahanpur News: 39 डिग्री पहुंचा पारा, तेज धूप ने किया बेहाल

Sat, 20 Apr 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 20 Apr 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 39 degrees, the strong sun made us miserable.
धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। तापमान बढ़ने से गर्मी बेचैन कर रही है। शुक्रवार सुबह से ही उमस का अहसास होने लगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का सर्वाधिक तापमान है।
विज्ञापन


दिन में तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। साथ ही गर्म हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed