{"_id":"0602aa0148973a72915ca664f0d52d1c","slug":"the-market-was-dhanteras-dnwarsha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार में हुई धन वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार में हुई धन वर्षा
शाहजहांपुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति पर्व दिवाली से पूर्व धनतेरस परंपरागत ढंग से मनाई गई। त्योहारी खरीददारी करने और बाजार की सजावट देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। समय के साथ बढ़ी भीड़ का आलम यह था कि रात आठ बजे के बाद से बाजार में चारों और महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा ही दिखाई दे रहे थे। सड़क पर लोग जैसे-तैसे आगे बढ़ रहे थे। यह नजारा देर रात तक बदस्तूर जारी रहा। घोर महंगाई में भी लोगों ने त्योहार पर जमकर खरीददारी कर
धनतेरस पर सर्राफा बाजार में विशेष रूप से फूलों की सजावट की गई थी। शोरूम दूधिया रोशनी से सराबोर थे। वहीं, सर्वाधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर देखी गई। ग्रामीण अंचल से भी लोगों ने शहर पहुंचकर परंपरा का निर्वहन करते हुए पीतल, गिलट आदि के पुराने बर्तन बेचकर नए बर्तन खरीदे। इसके अलावा आभूषणों के शोरूम पर चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण और गिफ्टेड आइटमों की डिमांड सर्वाधिक रही। वहीं, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, ड्राई फ्रूट, मिष्ठान, रेडीमेड वस्त्र, साड़ियां-सूट, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, एलईडी आदि की खरीद जमकर हुई। लोगों ने जरूरत के हिसाब से आइटम खरीदकर त्योहार को यादगार बनाया।
इसके अलावा कारों, मोटरसाइकिलों, स्कूटी आदि के शोरूम भी ग्राहकों से फुल रहे। सभी शोरूम दोपहर होते-होते ग्राहकों से भर चुके थे। धरतेरस पर सैकड़ों वाहनों की बिक्री हुई। बर्तनों में रसोईघर से संबंधित आधुनिक आइटम, इंडक्शन कुकर, रंगीन प्रेशर कुकर, स्टील के अन्य फैंसी आइटम खूब बिके। सजावट के सामान वाली दुकानें भी ग्राहकों से भरी देखी गईं। इस बीच लोगों ने परिवार के साथ बाजार में चाट-पकौड़ी, चाउमीन, बर्गर, मोमोज, स्प्रिंग रोल, पेस्टी, पेट्रीज, गोलगप्पे, आलू की टिक्की, दही बड़े आदि का भी लुत्फ लिया। वहीं, तमाम लोगों ने रेस्टोरेंट में शानदार डिनर का भी लुत्फ लिया।
विज्ञापन
उपहार में देने के लिए ड्राई फ्रूट, मंहगी मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। वहीं, बिजली की रंग-बिरंगी रोशनीे वाली झालरों और अन्य फैंसी आइटमों के लिए लोग दुकानों पर जुटे दिखाई दिए। घरों की छतों पर लाइटें खूब झिलमिला रही हैं। हर ओर धरतेरस की खुशियां बरस रही हैं।
चाइनीज झालरों की जलाई होली
अभाविप ने बिजली के चाइनीज आइटमों खासकर झालरों की होली जलाई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामजी अवस्थी के नेतृत्व में टाउनहाल स्थित अमर शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष चाइनीज झालरों को आग के हवाले किया। इस मौके पर सत्यम चौहान, अरविंद शुक्ला, अमन रावत, प्रखर अवस्थी, अवनीश शुक्ला, आशीष ठाकुर, विशाल सक्सेना, मयंक आदि मौजूद रहे।