फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The market remained full of colours till late at night

Shahjahanpur News: बाजार में रात तक रही रंगों की बहार

Fri, 14 Mar 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 14 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The market remained full of colours till late at night
बहादुरगंज बाजार में गुलाल और स्प्रे की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। होली पर बृहस्पतिवार को रात तक बाजार में रंगों की बहार रही। लोगों ने आखत और गुलाल के साथ खान-पान की सामग्री खरीदी। दिनभर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

होली की खरीदारी के अंतिम दिन दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानें सजा लीं। बाजार में नमकीन-बिस्कुट की दुकान पर सबसे अधिक लोगों की भीड़ रही। लोग तरह-तरह की खान-पान की वस्तुएं लेकर घर गए। यही हाल कचरी-पापड़ की दुकानों का रहा। बाजार में रंग और गुलाल की जगह-जगह दुकानें सजी हुईं थीं। यहां पर लोग रंग और गुलाल के अलावा पिचकारी, टोपी, बच्चे मुखौटा और स्प्रे कलर खरीदते नजर आए। बच्चों में रंग और गुलाल आदि खरीदने के लिए काफी जोश दिखाई दिया।
विज्ञापन

---------
बहादुरगंज में तो पैदल चलना भी मुश्किल
बहादुरगंज बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति ये हो गई कि यहां लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। पचराहे के पास दुकानें सड़क तक लगी होने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। बहादुरगंज से लेकर घंटाघर तक लोग फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फेरी लगाकर बेची आखत
होलिका में डाली जाने वाली आखत के लिए लोगों ने गेहूं की बालियां खरीदीं। कई लोग साइकिल पर फेरी लगाकर घर-घर में आखत बेचते नजर आए। बाजार में भी जगह-जगह लोग दुकान सजाए नजर आए। दुकानदार दस रुपये में पांच बालियां बेच रहे थे।

बहादुरगंज बाजार में गुलाल और स्प्रे की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में गुलाल और स्प्रे की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में गुलाल और स्प्रे की खरीदारी करते लोग। संवाद

बहादुरगंज बाजार में गुलाल और स्प्रे की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed