फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The man in uniform took away the bike from inside the police station, captured in CCTV

Shahjahanpur News: वर्दी वाला ही थाने के अंदर से ले उड़ा बाइक, सीसीटीवी में कैद

Tue, 01 Oct 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
The man in uniform took away the bike from inside the police station, captured in CCTV
शाहजहांपुर। कांट थाने के अंदर से गांव मथुरापुर निवासी होमगार्ड हरिपाल की बाइक चोरी का खुलासा सात दिन के बाद भी नहीं हो सका। थाने के अंदर से बाइक चोरी की घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें वर्दी वाला ही बाइक लेकर जाते दिख रहा है।
विज्ञापन




होमगार्ड हरिपाल सिंह 22 सितंबर को अपनी बाइक से थाने में ड्यूटी करने आए थे। सुबह थाना परिसर से बाइक गायब थी। उनकी बाइक का लॉक खराब था। मामले में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने फुटेज खंगाले। जिसमें रात में वर्दी पहने युवक आया। उसका चेहरे ढका था। अंधेरे में बाइक चोरी कर ले गया। रात में फुटेज में चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा। संभावना जताई जा रही है कि होमगार्ड या पीआरडी जवान ही बाइक लेकर चला गया था। इंस्पेक्टर कांट अश्वनी सिंह ने बताया कि फुटेज को देखकर बाइक चोरी करने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed