फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The land of four lease holders was freed

Shahjahanpur News: चार पट्टा धारकों की जमीन को कराया मुक्त

Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The land of four lease holders was freed
सिंधौली के बारापुर गांव में कब्जे की पट्टा जमीन को मुक्त कराते प्रशासनिक अ​धिकारी। स्रोत: प्रशा
शाहजहांपुर। सिंधौली में थाना दिवस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। चार पट्टा धारकों की जमीन पर एक व्यक्ति ने 10 साल से कब्जा कर रखा था। एडीएम ने मौके पर पुलिस के साथ पहुंचकर खेत की ट्रैक्टर से जोताई करा दी। पीड़ितों को कब्जा दिला दिया गया। एक किसान नेता ने अवैध रूप से रास्ता बंद रखा था। एडीएम ने उसको भी खुलवा दिया।
विज्ञापन

किसान नेता के धरना-प्रदर्शन की धमकी देने पर एडीएम ने उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराई। क्षेत्र के गांव बारापुर निवासी रामवतार, कल्लू, रामबती, गदामु ने एडीएम से शिकायत करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों ने उनकी पट्टा की जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

वे लोग तहसील से लेकर मुख्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी बात सुनकर एडीएम सिंधौली थाने के पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लेखपालों से जमीन की पैमाइश कराई और खेत की जोताई कराकर पट्टा धारकों को कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना दिवस पर पनवाड़ी गांव के लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि एक किसान नेता ने रास्ते में कंटीली झाड़ी लगाकर गड्ढा खोदवा दिया है। इससे करीब 50 परिवारों का रास्ता बंद हो गया है। एडीएम ने मौके पर पहुंचकर गड्ढा बंद कराकर रास्ता खुलवा दिया। किसान नेता ने धरना-प्रदर्शन की धमकी दी। इस पर पुलिस ने एडीएम के निर्देश पर शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed