फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The kidnapping story turned out to be fake... The teenager herself had gone on a bike with her aunt's son.

Shahjahanpur News: फर्जी निकली अपहरण की कहानी... बुआ के बेटे साथ खुद बाइक से गई थी किशोरी

Thu, 04 Dec 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The kidnapping story turned out to be fake... The teenager herself had gone on a bike with her aunt's son.
पुवायां। पुवायां के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी का कार सवार लोगों के अपहरण का मामला झूठा निकला है। किशोरी अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक से खुद ही गई थी और रात में ही शादी भी कर ली। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किशोरी और उसके भाई को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया है। अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर किशोरी की मां पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि दो दिसंबर की शाम उनकी 14 वर्षीय पुत्री अपने छोटे भाई के साथ हाईवे पर घूमने निकली थी। इस बीच कार सवार चार लोग पुत्री को जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी के भाई से घटना की जानकारी ली तो उसने भी पिता की बताई कहानी दोहराई। हाईवे से किशोरी के अपहरण की घटना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच भी खुलासे में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस सेल और हाईवे किनारे लगे सीसी कैमराें से जांच के आधार पर बुधवार दाेपहर पुलिस ने लखीमपुर के थाना गोला के एक गांव में किशोरी की बुआ के घर दबिश दी तो वहां से किशोरी और उसे ले जाने वाले फुफेरे भाई को पकड़ लिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने अनुसार, पूछताछ में किशोरी ने बताया है कि वह फुफेरे भाई के साथ बाइक से गांव से गई थी। रात में ही दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। पुलिस किशोरी और उसे ले जाने के आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed