फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The issue of keeping goods in front of the shops heated up among the traders throughout the day

व्यापारियों के बीच दिन भर गरमाया रहा दुकानों के आगे सामान रखने का मुद्दा

Sat, 21 May 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The issue of keeping goods in front of the shops heated up among the traders throughout the day
शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मडल की बैठक को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट की बैठक शुक्रवार को खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर हुई। दुकानों के बाहर रखा सामान हटाए जाने पर व्यापारी व्यवहारिक दिक्कतों को लेकर काफी मुखर हुए।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज टंडन ने कहा कि दुकान के बाहर सामान देखकर ही ग्राहक आकर्षित होते हैं और सारा सामान शटर के अंदर रखने में बिक्री प्रभावित होगी। बहादुरगंज के हैंडलूम कारोबारी सलाउद्दीन खां प्रशासन से दुकान के चबूतरों पर सामान रखने की अनुमति लिए जाने पर जोर दिया। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान व्यापार हित में है।
विज्ञापन

इसलिए सारा सामान दुकान की सीमा के अंदर रखा जाना है। उन्होंने कहा कि रोड पर वाहन खड़े करने वालों पर सख्ती करने की अधिकारियों से मांग की जाएगी। जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, राजीव खन्ना, शशांक कौशिक, अमित शर्मा, रितेश सेठी, अशोक गुप्ता, मोहित ढींगरा, तारिक खां, लकी खां, महेश कुमार, आसिफ़ खान, सरताज, मयंक सेठ, वीर पाल, मोईन खां, सच्चिदानंद, शब्बन अली, अखिल मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार से बरेली मोड़ तक हटाए गए अवैध कब्जे
शाहजहांपुर। सड़कों से अतिक्रमण और अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने को लेकर दिन भर अधिकारी खामोश रहे, लेकिन शाम को आवागमन बढ़ने पर यातायात में रुकावट पड़ने की सूचना मिली तो अधिकारी सक्रिय हो उठे। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी के नेतृत्व में ािवभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीमों ने शाम करीब पांच बजे अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरुआत बरेली मोड़ से की।

वहां रोड के किनारे खड़े मिले चाट-पकौड़ी के कई ठेले, चाय और पान-पुड़िया के खोखे हटवा दिए। इसी क्रम में अधिकारियों ने केरूगंज से दलेलगंज तक और हरदोई बाईपास चौराहा के पास रोड के दोनों ओर खड़े वाहन और ठेले हटवा दिए। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ सदर बाजार में पंखी चौराहा से सिटी कार्ट शॉपिंग माल तक अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया, लेकिन इस दौरान व्यापारियों के स्तर से कोई प्रतिरोध नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed