{"_id":"69862b343245fa8aad06a418","slug":"the-investigation-team-recorded-statements-from-five-people-including-two-doctors-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164948-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जांच टीम ने दो डॉक्टरों समेत पांच के बयान दर्ज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जांच टीम ने दो डॉक्टरों समेत पांच के बयान दर्ज किए
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में इसी बिल्डिंग से कूदकर मरीज ने जान दी थी। संवाद
शाहजहांपुर। सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव महोलिया 25 वर्षीय अनुज की राजकीय मेडिकल कॉलेज में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत के मामले की जांच ने तेजी पकड़ ली है। प्राचार्य के निर्देश पर गठित टीम ने शुक्रवार को दो डॉक्टरों समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए। टीम रिपोर्ट प्राचार्य को देगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हाेगी।
मंगलवार की रात क्षय रोग विभाग में भर्ती अनुज की मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप भी लगाया था। घटना के बाद प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए डॉ. शहाबत हुसैन व सहायक नर्सिंग अधीक्षक संदेश कुमार को शामिल कर जांच कमेटी बनाई है।
शुक्रवार को जांच टीम ने सीएमएस कार्यालय के ऊपर बने सभागार में संबंधित के बयान दर्ज किए। टीम ने डॉ. शुभम जैन के बयान लिखित में लिए। शुभम के अधीन में मरीज भर्ती था। जूनियर डॉक्टर के ड्यूटी पर मौजूद होने के चलते उसके बयान भी लिए गए। दो स्टाफ नर्स, एक वार्ड बॉय से भी जानकारी ली गई। कमेटी ने सीसी कैमरे भी चेक किए। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्राचार्य को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
--
तीसरी व दूसरी मंजिल की रेलिंग पर लगेगा जाल...हुआ सर्वे
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दूसरी मंजिल से कूदे मरीज की मौत के बाद अब दूसरी व तीसरी मंजिल की रेलिंग पर जाल लगाया जाएगा ताकि इस प्रकार का कोई अप्रिय हादसा न हो। इसके लिए सर्वे भी कर लिया गया है। जल्द की जाल लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
हादसे के बाद से सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीमारदारों से भी अपने मरीज का ध्यान रखने की अपील की है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रेलिंग पर जाल लगाया जाएगा। सुरक्षा गार्ड भी लगा दिए गए हैं।