फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The insulted elderly woman said, "If action is not taken, I will die."

Shahjahanpur News: बेइज्जत की गई बुजुर्ग बोलीं-कार्रवाई न हुई तो मर जाऊंगी

Sat, 15 Nov 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The insulted elderly woman said, "If action is not taken, I will die."
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को ले जाने के आरोपी युवक के घर में घुसकर उसकी मां को पीटने और लगभग निर्वस्त्र कर गली में घसीटने के मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला ने एसपी से उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। महिला ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्मघाती कदम उठा लेंगी। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों के साथ पहुंचीं बुजुर्ग महिला ने एसपी से मुलाकात की। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो नवंबर को दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली। युवती के परिजनों की सूचना पर पुलिस उनके घर आई। युवक-युवती को बुलाने की बात कही।
विज्ञापन


इस बीच युवती पक्ष का एक व्यक्ति उन्हें मारने के लिए दौड़ा, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद वह घर से रिश्तेदार के पास चली गईं। महिला ने बताया कि पुलिस के कहने पर बेटा व युवती आठ नवंबर को दिल्ली से मदनापुर आए। बेटा चार दिन से थाने में बंद है। 12 नवंबर को वह थाने गईं तो इंस्पेक्टर ने कहा कि घर जाओ, अगर कोई बात हो तो पुलिस को फोन कर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचते ही युवती पक्ष के लोगों ने घर पर हमला कर दिया। दरवाजा बंद होने पर वे लोग खिड़की तोड़कर घर में घुसे। उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। कपड़े फाड़ दिए। बाल पकड़कर गली तक ले आए। तभी मौके पर पहुंचे एक सिपाही ने उन्हें बचाया और शरीर ढकने के लिए गमछा दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर व हल्का इंचार्ज को पूरी घटना बताई।

सरकारी अस्पताल से दवा दिलवाने के बाद किसी से कुछ लिखवाकर थाने में अंगूठा लगवा कर रिश्तेदार के घर भिजवा दिया। जब दूसरे दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गईं तो कहा गया कि रिपोर्ट तो लिखी हुई है। रिपोर्ट में केवल पांच महिलाओं को नामजद किया गया है जबकि मारपीट करने वालों में पुरुष भी शामिल थे।

एफआईआर में निर्वस्त्र करने की बात भी नहीं लिखी है। इसके बाद पुलिस ने एक कागज देकर गाड़ी से घर भेज दिया। महिला ने एसपी से कहा कि अगर सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो आत्महत्या कर लेंगी। इसकी जिम्मेदारी थाना मदनापुर पुलिस की होगी।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मारपीट की आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

--
जलालाबाद में पहले भी हुआ था ऐसा मामला
जलालाबाद। मई 2015 में जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में युवती को ले जाने पर युवती पक्ष के लोगों ने युवक पक्ष के घर पर हमला कर दिया था। वहां मौजूद मिलीं महिलाओं को बुरी तरह पीटा और उन्हें निर्वस्त्र कर गांव की गलियों में घुमाते हुए लेकर गए थे। पहले पुलिस घटना पर पर्दा डालती रही। बाद में मामला राष्ट्रीय स्तर तक उछला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed