फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The injured of Sunaura village have not yet received compensation

Shahjahanpur News: सुनौरा गांव के घायलों को अब तक नहीं मिला मुआवजा

Tue, 13 Jun 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The injured of Sunaura village have not yet received compensation
शाहजहांपुर। तिलहर के गांव सुनौरा अजमपुर से 15 अप्रैल को भागवत कथा के लिए जल लेने गए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल के नीचे गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे देने की घोषणा की गई थी। मृतकों के परिजनों को तो मुआवजा मिल गया, लेकिन घायलों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन को प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। घायलों का कहना है कि उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज कराया, इससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने ग्रामीणों को बताया कि घायलों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी पत्र भेजा जाएगा, ताकि घायलों को जल्द मुआवजा मिल सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ था, लेकिन तहरीर देने के बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। प्रार्थना पत्र देने वालों में प्रमोद कुमार, वीरपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, मनोरमा देवी, रेनू देवी, अच्छे कुमार, अभिराम सिंह, मनोज सिंह, रामदेव, जितेंद्र, अमन प्रताप आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed