फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The indecency Prdhanpti Upon making a commotion

प्रधानपति के अभद्रता  करने पर मचा हंगामा

Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।
अमर उजाला ब्यूरो बंडा। Updated Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The indecency Prdhanpti Upon making a commotion
हौसला पोषण मिशन - फोटो : अमर उजाला
- हौसला पोषण मिशन की बैठक में भड़की आंगनवाड़ी कर्मचारी
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में बाल विकास परियोजना अधिकारी के निर्देशन में हौसला पोषण मिशन की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बीडीओ पीएन द्विवेदी, बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर हरिओम चौहान, रेखा देवी सहित तमाम आंगनबाड़ी वर्कर और ग्राम प्रधान मौजूद थे। आरोप है कि बैठक शुरू होते ही गांव मुड़िगवां की प्रधान गुड्डी देवी के पति जागेश्वर ने अपने गांव की वर्कर की शिकायत करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया, जिस पर आंगनबाड़ी वर्कर के पति ने प्रधान पति का विरोध किया। विवाद इतना बढ़ा कि गाली गलौज के बाद नौबत मारपीट तक जा पहुंची। हंगामा बढ़ता देख बीडीओ बैठक से उठकर कार्यालय में चले गए। बाद में झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया गया। कुछ लोगों ने मामले को शांत कराया, इसके बाद बैठक शुरू हो सकी। 

बैठक में सुपरवाइजर रेखा देवी और हरिओम चौहान ने बताया कि प्रधान और वर्कर्स का बैंक में संयुक्त खाता खोला जाएगा, जिसमें कुपोषित बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं के खानपान के लिए धनराशि भेजी जाएगी, जिसकी गुणवत्ता के लिए प्रधान और वर्कर ही जिम्मेदार होंगी। जागेश्वर दयाल ने अपशब्दों के प्रयोग के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed