फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The husband heeded his sister-in-law's words; the wife left for her parents' home.

Shahjahanpur News: पति मानता था अपनी भाभी की बात, पत्नी चली गई मायके...

Sun, 05 Apr 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The husband heeded his sister-in-law's words; the wife left for her parents' home.
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को हुई पांच पत्रावलियों की सुनवाई में दो दंपतियों के रिश्तों में पड़ी दरार को दूर किया गया। बाकी पत्रावलियों की सुनवाई की अगली तारीख दे दी गई। एक मामले में पति के भाभी की बात ज्यादा सुनने पर दांपत्य जीवन में खटास आ गई थी।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के एक दंपती की शादी को अभी एक साल ही हुआ है। पांच माह बाद ही महिला अपने मायके जाकर रहने लगी। महिला को शिकायत थी कि उसका पति अपनी भाभी की बात ज्यादा मानता है। उसकी बात नहीं सुनता। केंद्र पर आए दोनों पक्षों के लोगों की काउंसलरों ने एक-एक कर बात सुनी। तब आपसी सहमति से पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, सिंधौली थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को अभी आठ माह ही बीते हैं। महिला का कहना था कि उसका पति किसी के कहने पर उस पर शक करता है। काउंसलरों ने आपसी वार्ता कराकर समझौता कराया। इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र मधु यादव, महिला आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी, कांस्टेबल साकेत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed