फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The height gauge on the Kolaghat bridge broke again, and an angle iron fell onto a pickup truck.

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल का फिर टूटा हाइटगेज, पिकअप पर गिरा एंगल

Sun, 07 Dec 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The height gauge on the Kolaghat bridge broke again, and an angle iron fell onto a pickup truck.
जलालाबाद में कोलाघाट पुल का पिकअप पर गिरा एंगिल। संवाद
जलालाबाद। कोलाघाट के पुराने पुल पर भारी वाहनों की घुसपैठ रोकने के लिए लगाया गया हाइटगेज रविवार को सुबह फिर टूट गया। हाइटगेज के ऊपरी हिस्से में लगा लोहे का वजनी एंगल उधर से निकल रही पिकअप के बोनट पर जा गिरा। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आए दिन हाइटगेज के टूट कर गिरने के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर 2021 में कोलाघाट पुल का एक पिलर धंस जाने से पुल टूटकर तीन हिस्सों में बट गया था। बाद में पुल की मरम्मत करा दी गई, लेकिन उस पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। तब से पुल से केवल दोपहिया और चार पहिया छोटे वाहनों को निकलने की अनुमति है।
विज्ञापन

बड़े वाहनाें को निकलने से रोकने के लिए पुल के दोनों छोर पर लोक निर्माण विभाग ने हाइटगेज लगाए हैं। लोहे के जर्जर एंगल से बने होने के कारण यह हाइटगेज कई बार टूट चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय हर बार टूटे हिस्से को वेल्डिंग के जरिये जोड़कर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी जलालाबाद की तरफ लगा हाइटगेज का ऊपरी एंगल किसी ओवरलोड वाहन की टक्कर लगने से टूट गया। इसके साथ ही साइड में लगे दोनों तरफ के एंगल भी क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन उनकी कामचलाऊ मरम्मत कर दी गई। नतीजे में नौ दिन बाद ही रविवार को सुबह करीब सात बजे पुल के दूसरे छोर मिर्जापुर की तरफ लगे हाइटगेज का ऊपरी एंगल अचानक टूट कर मिर्जापुर की तरफ से आ रही पिकअप पर जा गिरा। चालक गांव धिंयरपुरा निवासी बिलत्ती ने बताया कि एंगल से वाहन के बोनट पर गिरने से वह और उनके एक अन्य साथी बाल बाल बच गए।


---

हाइटगेज के बार बार टूट जाने के मामले से लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में उनसे दोबारा बात की जाएगी। हाइटगेज क्षतिग्रस्त होने जैसी घटनाओं का दोहराव रोकने के लिए जल्द ही इसका पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे।

-प्रभात राय, एसडीएम, जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed