{"_id":"696b76b7d17f0b6cce063e9b","slug":"the-health-department-has-launched-an-investigation-against-quack-doctors-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163199-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
विज्ञापन
खुदागंज। गलत इंजेक्शन से महिला की हालत बिगड़ने के मामले में शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने मंझिला गांव के एक झोलाछाप के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हालांंकि, तहरीर दिए जाने पर भी पुलिस ने इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
मझिला गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गत 25 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर दवा लेने गांव के एक झोलाछाप के क्लीनिक पर गई। झोलाछाप ने कुछ दवाइयां खाने के लिए दीं और एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद शरीर पर कई जगह चकत्ते पड़ गए और उनमें खुजली होने लगी।
यह बात क्लीनिक पर जाकर झोलाछाप को बताई तो वह गाली-गलौज करने लगा। बाद में महिला ने पीएचसी पर जाकर अपना इलाज कराया और वहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस ने महिला के रक्त की जांच कराने उसे पीएचसी पर भेजा। साथ ही यह भी कहा कि इंजेक्शन से शरीर में संक्रमण की शिकायत होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीएचसी के प्रभारी डॉ. फैजान खां ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर विभागीय जांच की जा रही है। जांच में झोलाछाप के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद