फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The green road project could not be completed... and on the other side, another road was dug up.

Shahjahanpur News: पूरी नहीं हो पाई ग्रीन रोड...दूसरी तरफ उखाड़ दी एक और सड़क

Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The green road project could not be completed... and on the other side, another road was dug up.
पंकज सक्सेना।
शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहीद अहमद उल्ला शाह की मजार से तेल टंकी तक ग्रीन रोड का निर्माण शुरू हुए एक साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन केवल 60 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। वहीं, दूसरी तरफ सदर चौराहा तक ग्रीन रोड का विस्तार करते हुए निर्माण के लिए दो मीटर से अधिक की सड़क को उखाड़ दिया गया है। एक तरफ निर्माण पूरा नहीं हो पाया, दूसरी तरफ खोदाई होने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत अक्तूबर 2024 में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक करीब 400 मीटर लंबी ग्रीन रोड का निर्माण शुरू हुआ था। इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा होना था। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद अब तक सड़क का निर्माण 60 फीसदी के आसपास हो पाया है। निर्माण में देरी की वजह से स्टेशन जाने वाले राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी इसके निर्माण में कई माह लगने की संभावना है। इस सड़क का निर्माण छह करोड़ से अधिक की लागत से हो रहा है। एक रोड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। कार्यदायी संस्था ने ग्रीन रोड के विस्तार के लिए दो सौ मीटर से अधिक सड़क को उखाड़ दिया है। अभी इसका निर्माण भी शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

नालियां चोक होने से सड़क पर बहता है पानीनगर निगम ने ग्रीन रोड का सदर चौराहा तक विस्तार किया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत सदर बाजार से टाउनहाल रोड होकर हाॅकी मैदान से लाल इमली चौराहा होते हुए निशात रोड, शहीद उद्यान के सामने से शहीद द्वार तक ग्रीन रोड का निर्माण किया जाएगा। लगभग एक किमी सड़क के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। करीब तीन सप्ताह पहले कार्यदायी संस्था ने संकट मोचन मंदिर से मोहनगंज तिराहा होते हुए टाउनहॉल हाकी मैदान तक करीब दो सौ मीटर से अधिक सड़क को उखाड़ दिया। इसकी वजह से नालियों का पानी चोक होने से सड़क पर पानी बहने से कीचड़ हो गया है। इसकी वजह से वाहन फिसल जाते और लोग चोटिल हो जाते हैं। राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
--
लेटलतीफी से हो रही दिक्कत
सीएम ग्रिड रोड योजना के तहत ग्रीन रोड के निर्माण को एक साल तीन माह से अधिक का समय हो गया है। अभी सिर्फ 60 प्रतिशत के करीब निर्माण हो पाया है। निर्माण पूरा होने से पहले सड़क को उखाड़ दिया गया है। इससे आम जनता को परेशानी हो रही है। वर्तमान में कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को हादसे का डर है।
--
ग्रीन रोड के निर्माण में एक साल से अधिक का समय हो गया है। सड़क किनारे दुकान है, निर्माण कार्य चलने की वजह से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इससे काम-धंधा प्रभावित हो गया है।

- मोहम्मद इमरान

--
एक सड़क का निर्माण हो नहीं पाया, दूसरी सड़क के निर्माण के लिए खोदाई कर दी गई। इसकी वजह से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। नगर निगम को समय से सड़क का निर्माण कराना चाहिए।

- संजय सिंह बंटू
--
सड़क की खोदाई तीन सप्ताह पहले कर दी गई। अब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इसकी वजह से सड़क से निकलने में काफी दिक्कत होती है। हादसे का खतरा बना रहता है।

- पंकज सक्सेना

--
ग्रीन रोड के निर्माण कार्य को एक साल से अधिक का समय हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत होती है। हादसे का खतरा बना रहता है। नगर निगम को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराना चाहिए।

- नईम
--
सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड के विस्तार के लिए कार्यदायी संस्था ने सड़क की खोदाई कर दी है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द निर्माण शुरू किया जाए। आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

पंकज सक्सेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed