{"_id":"68b5dacf59712584fe0985b2","slug":"the-girl-was-crying-due-to-hunger-railway-employees-came-with-milk-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151749-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भूख से बिलबिलाई बच्ची, दूध लेकर पहुंचे रेलवे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भूख से बिलबिलाई बच्ची, दूध लेकर पहुंचे रेलवे कर्मचारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वाराणसी से देहरादून जाने वाली 15119 जनता एक्सप्रेस की ए-2 बोगी में सवार परिवार की बच्ची भूख के चलते बिलख पड़ी। ट्रेन में दूध नहीं मिलने पर यात्री ने रेलवे से मदद मांगी। इसके बाद रेलवे के कर्मचारी ने बच्ची के लिए दूध उपलब्ध कराया।
मेराज उल हक शमसी जनता एक्सप्रेस की सीट नंबर छह पर सवार थे। उनकी साथ चार साल की बेटी भी थी। रास्ते में दूध खत्म होने पर बच्ची भूख से बिलखने लगी। कई स्टेशनों पर स्टालों पर जाने के बावजूद दूध की व्यवस्था नहीं हो सकी। तब उन्होंने रेलवे की एक्स आईडी पर बेटी के लिए दूध की मांग की।
रेलवे सेवा ने संज्ञान लेते हुए तुरंत मुरादाबाद के अफसरों को सतर्क किया। मंडलीय अधिकारियों ने रेलवे सीएमआई को निर्देशित किया। रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे लाइन नंबर तीन पर ट्रेन आने पर रेलवे कर्मचारी ने शमसी को दूध उपलब्ध कराया। शमसी ने डीआरएम मुरादाबाद का आभार जताते हुए पोस्ट लिखी।
विज्ञापन
--
साढ़े नौ घंटे देरी से आई बेगमपुरा एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। जम्मू में भूस्खलन के कारण ट्रेनों पर काफी प्रभाव पड़ा है। सोमवार को डाउन लाइन की बेगमपुरा एक्सप्रेस करीब साढ़े नौ घंटे देरी से आई। ट्रेन का यहां आने का समय सुबह चार बजे का है। जबकि ट्रेन दिन में डेढ़ बजे आई। इसके चलते यात्री गाड़ी का इंतजार करते हुए थक गए। उन्हें समय प्लेटफॉर्म पर काटना पड़ा। संवाद