फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The girl injured in the car accident has died.

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से घायल बालिका की मौत

Sun, 08 Feb 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The girl injured in the car accident has died.
पोस्टमॉर्टम हाउस पर बैठे मृतका सोनी देवी के शोकाकुल परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। आठ दिन पूर्व तिलहर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से घायल बालिका सोनी देवी की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर क्षेत्र के भदारा गांव निवासी सुरेशचंद्र ने बताया कि वह 30 जनवरी को परिवार के लोगों के साथ गंगास्नान करने के लिए ऑटो से मिर्जापुर के ढाईघाट जा रहे थे।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र में चालक ने ऑटो रोका। इस बीच आठ वर्षीय बेटी नीचे उतरी। तभी तेज रफ्तार कार की बेटी को टक्कर लग गई। इससे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर बेटी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, फिर बेटी को लखनऊ ले जाकर भर्ती कराया गया। शुक्रवार को बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनी दो बहनों में छोटी थी। गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। वहीं, सोनी के शव को देख उनकी मां भूरी देवी व पिता सुरेशचंद्र बिलख पड़े। तिलहर थाने के कार्यवाहक प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसे में बाइक सवार घायल

कलान। परौर थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तौली निवासी कुलदीप शुक्रवार शाम बाइक से गिरने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हादसा एक साइकिल सवार को बचाने में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed