फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four police teams engaged in search of Shivam Gupta killers in Shahjahanpur

Shahjahanpur: शिवम गुप्ता के हत्यारों की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें, हत्याकांड में अहम सुराग मिले

Mon, 20 Nov 2023 02:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 02:50 PM IST
सार

बरेली के कार चालक शिवम गुप्ता की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। रविवार को उनके घर पर छापे मारे, लेकिन दरवाजों पर ताले लगे मिले। 

विज्ञापन
Four police teams engaged in search of Shivam Gupta killers in Shahjahanpur
शव के पास बिलखती मां, शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के दलपुरा गांव निवासी कार चालक शिवम गुप्ता के हत्यारों की तलाश में पुलिस की चार टीमों ने कई जगह पर छापे मारे। पुलिस को आरोपियों के दरवाजे पर ताले लटके मिले हैं। अधिकारियों का दावा है कि हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दो दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


15 नवंबर की रात शिवम ने अपनी मां को फोन कर सवारियां अधिक होने के चलते बरेली वाले घर पर रुकने की बात बताई थी। उसके बाद से फोन बंद हो गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद उसका शव मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पीछे गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट के निशान मिले थे। लाइसेंस के जरिये शव की पहचान हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस चौकी में शराब पार्टी: चढ़ा नशा तो आधी रात किया ऐसा बवाल, लोगों की उड़ गई नींद; पांच पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई प्रशांत गुप्ता ने बहनोई अक्षय गुप्ता, उसका भाई अर्जुन, मुकुल व पिता रामसेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि बहन शिखा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर शिवम पैरवी कर रहा था। पुलिस की चार टीमों ने आरोपियों की तलाश को शुरू कर दिया है। 

टीमों ने आरोपियों के घर पर छापामारा, लेकिन वहां ताला लटका मिला है। पुलिस ने हाईवे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि दो दिन के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed